NSUI के सैकड़ो युवा कमलनाथ की जनसभा में हुए शामिल एवं किया भव्य

 

बैतुल || पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शाहपुर पहुंचकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी राहुल उईके के चुनाव प्रचार का श्री गणेश किया।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन द्वारा हर्ष भुसारी के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ के साथ शाहपुर में कमलनाथ का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही एन.एस.यू.आई के युवाओ द्वारा हनुमान भक्त कमलनाथ की जय ,जय श्री राम के नारे भी लगाए। हर्ष भुसारी ने मंच पर कमलनाथ से संघठन के विषयों पर चर्चा की और युवा प्रत्याशी राहुल उइके को विजय बनाने का आश्वासन दिया।

विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि 18 वर्षों के शासनकाल में शिवराज ने प्रदेश की जनता को छला है, युवाओं को बेरोजगार बनाया गया, प्रदेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के ऊपर कोई काम नहीं किया गया घोषणा वीर मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के लिए बहुत-बहुत घोषणा करते रहे लेकिन उन्होंने कभी उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश भर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसी भी सरकारी ऑफिस में जाओ पैसे दो और फर्जी काम करवा लो इस तरह के शासन से जनता त्रस्त हो चुकी है प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकना है ।कमलनाथ ने कहा घोड़ाडोंगरे विधानसभा क्षेत्र से युवा एवं लोकप्रिय उम्मीदवार राहुल उईके को भारी मतों से विजय बनावे ।

एन.एस.यू.आई कार्यकर्ताओ द्वारा किए गए स्वागत में सैम आर्य ,मोहित आर्य ,मिक्की आर्य ,पलाश आर्य ,हनी सोनी ,शिवम आर्य ,सुमित पंडोले ,लक्की नागले ,आर्यन आर्य ,आशुतोष आर्य ,छोटू उइके ,दीपांशु कुमरे ,आयुष पंडोले ,मयंक बिसोने ,सुरेंद्र करोचे ,शंकर उइके ,बलवंत धुर्वे ,हीरा काकोडिया ,श्याम मेहरा समेत 100 से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.