मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि उज्जैन की तर्ज पर बैतूल में मां ताप्ती महालोक बनाया जायेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बैतूल में प्रचार के दौरान घोषणा की कि उज्जैन की तर्ज पर बैतूल में मां ताप्ती महालोक बनाया जाएगा। वह केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने भोपाल में कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने देशवासियों और जनजातीय समाज के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने जनजातीय समाज को उपेक्षित रखा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही हम स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाएंगे। मुरैना में बहुजन समाज पार्टी के सबलगढ़ प्रत्याशी सोनेराम सोनी धाकड़ ने कहा कि सबलगढ़ शहर की गंदगी को मिटाने के साथ-साथ बेहतर सड़के निर्मित कराने के लिए कार्य करूंगा।
Comments are closed.