सोनी युथ जिला सचिव व वर्षा पंवार प्रवक्ता बनी

 

सारणी। बैतूल युथ कांग्रेस ने अपने अनुभवी युवा नेताओं को जिले में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कोलनगरी पाथाखेड़ा के दो युवा कांग्रेसियों को जिले में बड़ी जिम्मेदारी देकर जिले में कोलनगरी का कद बढाया है। प्रेस को जारी किए घोषणा पत्र के अनुसार कोलनगरी पाथाखेड़ा के संघर्षशील कांग्रेसी युवा नेता सोनी सोनू को युथ कांग्रेस जिला सचिव बनाया गया है। वही कांग्रेस पार्टी की सक्रिय युवा नेत्री वर्षा पंवार को युथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता के महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है। कोलनगरी पाथाखेड़ा के दोनों कांग्रेसी युवाओं के नाम की नियुक्ति पर समस्त कांग्रेसी विंगो ने हर्ष जताया है। इनके नामों का घोषणा पत्र जारी होने के बाद औद्योगिक-कोलनगरी नगर

समेत जिले के युवाओं में उत्साह और जोश दिखा। नवनियुक्त दोनों जिला पदाधिकारी सोनू सोनी व वर्षा पंवार की यहां नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्हादरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.व्ही. श्रीनिवास, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश सह प्रभारी मानसिंह राठौर की सहमति से युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष बैतूल अम्बर दीप बुनकर ने की है। युथ कांग्रेसी सोनू सोनी व वर्षा पंवार ने नई जिम्मेदारी सौंपने पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, मप्र कांग्रेस

प्रदेश महामंत्री समीर खान, शहरी जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हेमंत वाग्रदे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीप बुनकर, कांग्रेस सेवादल बैतूल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, बैतूल प्रभारी नमन दुबे, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष विक्की सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर चौहान, बट्टेश्वर भारती, का विशेष आभार जताया है।

Comments are closed.