आध्यात्मिक और विज्ञान का संगम है चेतन देवी की झांकी

*आध्यात्मिक और विज्ञान का संगम है चेतन देवी की झांकी* 19 अक्टूबर शाम 7:00 बजे ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित झांकी का भव्य उद्घघाटन हुआ। इस झांकी उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सुषमा जगताप ने आरती पूजन कर अनेक नागरिक गणों की उपस्थिति में ब्रह्माकुमारियों के साथ किया। झांकी में चैतन्य नौ बहने देवियों के रूप में विराजित है। लाइट साज सज्जा एवं विभिन्न देवियों की रूहानी स्थिति से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो जाता है। हर भक्त मां की भक्ति में मंत्र मुग्ध हो जाता है । वैज्ञानिक यंत्रों के माध्यम से देवियों का अद्भुत प्रकटीकरण मानव मन में कौतूहल पैदा कर देता है। वही राजयोग मेडिटेशन के ऑडियो वीडियो शो में तो आध्यात्मिक का चरण स्पर्श आत्मा कर लेती

है। ऐसी अनोखी झांकी ब्रह्माकुमारीज के निर्देशन में लगाई गई है। ब्रह्माकुमारीज बहने नवरात्रि के त्यौहार की आध्यात्मिक व्याख्यान कर इसमें चार चांद लगाती है। आठनेर वासी नर नारियों में झांकी को देखने को बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। बी के मंजू बहन बैतूल सेवा केंद्र प्रभारी ने बताया कि निशुल्क रूप से आप सभी अपने ईस्ट मित्रों के साथ आकर दर्शन लाभ व आध्यात्मिक लाभ ले सकते हैं। रोजाना

19/10/23 से 24/10/23 तक यह झांकी रोज शाम 7:00 बजे से 10:30 बजे तक खुलेगी रोज मां भगवती की आरती के साथ शुरुआत होगी ।उद्घाटन समारोह में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो सभी ने मुक्त कंठ से ब्रह्म़कुमारीज की प्रशंसा की।

Comments are closed.