बैतूल जिले की बहुप्रतीक्षित ब्यूटीपीजेंट मिस बैतूल के सफलतम दो सीजन के बाद तीसरे सीजन का अभी आगाज हो गया है। 15 अक्टूबर को दिन रविवार को 11.30 से प्रारंभ होगा हिल टॉप रेस्टोरेंट चक्कर रोड बैतूल में होंगे सीजन 3 के ऑडिशन जिसमे जिले भर की 25 वर्ष से कम उम्र की बेटियों ने पंजीयन कराया गया है । मिस बैतूल टीम ने बताया कि इस पीजेंट का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को मंच देना और उनके
अंदर की झिझक को दूर करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देना , उनके अंदर के उत्साह को जगाना है। मिस बैतूल सीजन 1 की विनर नीतू दौंडे और सीजन 2 की विनर गीतांजलि सिंह ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया है।
Comments are closed.