घोड़ाडोंगरी विधानसभा कि भाजपा प्रत्याशी गंगा उइके के निवास पर आज रविवार बधाई देने पहुंचे लोगों का स्वागत श्रीमती गंगा उइके ने मिठाई खिलाकर किया।
इस दौरान जब लोगों ने उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनता की आवाज पर पार्टी ने आपको टिकट दी है । जिसकी खुशी पूरे क्षेत्र में है । इस पर गंगा उइके ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि चुनाव तो आप लोग ही लड़ेंगे मैं तो माध्यम हूं ।
यह नजारा था नेशनल हाईवे के भौरा के समीप गंगा उइके के निवास का सुबह से ही वह कार्यकर्ताओं से मिलकर बधाई देने आए लोगों का अभिवादन कर रही थी। उसके बाद सुबह 10 बजे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गई।
प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आज #SwachhataHiSeva अभियान के तहत घोड़ाडोंगरी विधानसभा के अंतर्गत भौंरा बीजादेही मंडल काली वार्ड सोसायटी मोहल्ला बुथ क्र 32 में काली मंदिर में पूजा अर्चना कर स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत झाड़ू लगाकर आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान नागरिकजनों को स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जागरूकता एवं नैतिक दायित्व निर्वहन के लिये शपथ भी दिलाई।
Comments are closed.