कल बोरी में रात्रि विश्राम के पश्चात आज दिनांक 29/09/2023 को ग्राम बोरी में ही प्रातः ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण करते हुए न्याय पदयात्रा ने सुबह 10:00 बजे बुद्ध विहार में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी कि प्रतिमा पर मल्यार्पण करके प्रस्थान किया। तत्पश्चात् यात्रा ग्राम घिसी होते हुए यात्रा ग्राम जामखोदर पहुंची जहां पूर्व से ही मौजुद ग्रामीण विशेषकर आदिवासी महिलाओं द्वारा निशा बांगरे के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया गया उसके बाद ग्राम रोझड में ग्रामीण जन सड़क पर आकर न्याय पदयात्रा का स्वागत किया एवं आदिवासी महिला द्वारा उपहार स्वरूप ककड़ी भेंट कर न्याय
पद यात्रियों का उत्साहवर्धन किया उसके बाद यात्रा अगले पड़ाव में ग्राम डांगवा पहुंची जहां पहले से एकत्रित ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ से न्याय पदयात्रा का स्वागत किया तत्पश्चात् बाकुड़ में ग्रामीणजन द्वारा टेंट लगाकर यात्रियों को दोपहर के रुकने और भोजन की व्यवस्था की तत्पश्चात् में ग्रामीण के साथ संवाद हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया उसके बाद यात्रा अगले पड़ाव में ग्राम मोरडोंगरी से होते हुए न्याय पद यात्रा सारनी के लिए रवाना हुई।
Comments are closed.