ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा जिला जेल बैतूल में कैदी भाइयों को रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बांधी

*बुराइयों की कैद से छुड़ाता है रक्षाबंधन – ब्रह्माकुमारीज*
▫️कैदी भाइयों, जेलर और जेल स्टाफ को बांधी राखी
▫️बुराइयों को छोड़ने का संकल्प कराकर प्रसाद से कराया मुख मीठा

बैतूल – ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा जिला जेल बैतूल में कैदी भाइयों को रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बांधी गई। इस अवसर पर जिला जेल के जेलर पवार सिर, समाज सेवी सोनल पाटिल सहित जिला जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवाकेंद्र भाग्यविधाता भवन से ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन,ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा बहन, बी के अरुणा बहन, बी के आयुषी बहन, बी के दिव्या बहन

मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने कैदी बंधुओं को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा साथ ही सभी को ईश्वरीय प्रसाद देकर सबका मुख मीठा करवाया। बहनों ने सभी को राखी का आध्यात्मिक महत्व बताया तथा सभी को इस पावन अवसर पर जीवन से किसी एक बुराई को दूर करने का संकल्प

कराया। इस आयोजन से जिला स्टाफ समेत सभी बहुत प्रसन्न दिखे तथा सभी ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग का प्रशिक्षण लेने की इच्छा जाहिर की।

Comments are closed.