बैतूल ब्लाक के ग्राम रातामाटी में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी महाराज के मंदिर में समस्त ग्रामवासियो द्वारा अखंड रामायण पाठ का संगीतमय आयोजन किया । जिसमें रातामाटी एवं आसपास के ग्राम के कलाकारों द्वारा अखण्ड रामाय पाठ का संगीतमय रामायण पाठ का वाचन किया गया।इस मौके पर सर्वप्रथम प्रतीक कपले महाराज ग्राम कल्याणपुर के द्वारा हनुमान जी महाराज का विधि विधान से अभिषेक पूजन किया
गया।उसके बाद रामायण पाठ प्रारंभ हुई। दूसरे दिन हवन पूजन एवं महाआरती के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण रातामाटी ग्राम के ग्रामवासियो का योगदान रहा। दूसरे दिन हवन पूजन एवं महाआरती के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पंगत पर बैठकर प्रसादी पाई इस मौके पर भारी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.