*पर्यावरण को शुद्ध रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व __ पार्वती बारस्कर,* पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण प्रेमी मोहन नागर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति के मार्गदर्शक में शंकर वार्ड में आर डी पब्लिक स्कूल के पास, नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर व वार्ड वासियों दारा पौधा रोपण किया गया, इस अवसर पर नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने अपने विधार रखते हुए कहा की पर्यावरण को शुद्ध रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है,
इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी पेड़ बनने तक देखभाल करनी चाहिए क्योंकि पेड़-पौधों का मानव जीवन में अत्यंत महत्व है। इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है, इसलिए ऐसे नेक कार्यों में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कोरोना महामारी के समय जिस प्रकार से ऑक्सीजन की कमी हुई थी, उसने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया कि पेड़-पौधों के बगैर मानव जीवन नहीं है, इसलिए ऐसी बीमारियों से सीख लेते हुए अब हम लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि
पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार सहित प्रशासन भी गंभीर है और खाली जगहों तथा सड़कों व मैदानों तथा पार्कों में पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी शुद्ध हवा व शुद्ध पानी देना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय ने अपने विचार रखते हुए कहा की पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं
तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं।,मनीष मिसर ने अपने विचार रखते हुआ कहा की पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय,भाजपा सोशल मीडिया जिला सह संयोजक मनीष मिसर,रामचंद्र सिमेया,बबलू मालवीय गज्जू
परिहार,विकास सीमेया,नवीन सिमेया,दीपक पानकर,मुकेश महाजन यशोदा महाजन संता परिहार,संगीता परिहार,कंचन पत्रीकर, पदमा बारपेटे,मेघा सूर्यवंशी,सोनल सूर्यवंशी,रंजना सिरमेया अनिल पवार,भानु साहू,हिमांशु पांडे,विजय सिंग ठाकुर,प्रमोद शुक्ला,यशोदा पाल सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे,







