शार्ट फ़िल्म से हो रहा इंटर्नशिप का प्रचार

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र

जिले में कार्यरत मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र short-film के द्वारा युवाओं को मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के द्वितीय बैच के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ज्ञात हो कि जिले में विगत 5 माह से सीएम फेलो रिसर्च एसोसिएट श्री मनदीप सिंह परिहार जी के मार्गदर्शन में 150 जन सेवा मित्र कार्यरत हैं जो की जिले में विभिन्न जन सेवा कार्यों में सम्मिलित हुए हैं। जन सेवा मित्र अपनी आवंटित पंचायतों में जाकर लोगो को शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्य कर रहे है। 150 इंटर्न की टीम से 15 इंटर्न प्रति विकासखंड के अनुरूप विगत 5

माह में सभी इंटर्न्स लोगो को लाडली बहना योजना, विकास यात्रा, दो टू डोर सर्वे, बेसलाइन सर्वे के साथ साथ डाटा कलेक्शन व ग्राम सभाओं में अपना सहयोग दे रहें हैं।
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के द्वितीय बैच के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई है जिसके प्रचार प्रसार के लिए जिले के जनसेवा मित्रों द्वारा शॉर्ट फिल्म बनाकर लोगों को इस इंटर्नशिप के बारे में तथा इसकी पंजीयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना का पंजीयन एमपी सर्विसेज पोर्टल पर जाकर या निकटतम एमपी ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से भी किया जा सकता है। इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन व लेखन भैंसदेही

जनसेवा मित्र कुणाल वाघमारे द्वारा किया गया है। यह शार्ट फिल्म यूट्यूब चैनल Updates_hub पर Cmyip Betul Short Film के नाम से उपलब्ध है। जिसमें कलाकार सुयश पंडाग्रे-दीपाली पांडे-अमन आर्य-सतीश सलामे-पूनम मालवी-कन्हैया अमरुते-पंकज धुर्वे-तनु महोबे-नवीन नागले और कुणाल वाघमारे हैं।

Comments are closed.