डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने दिया इस्तीफा : घर की पूजा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिलने से व्यथित होकर दिया इस्तीफा

Deputy Collector Nisha Bangre resigns: Distressed by not being allowed to attend house worship, resigns

 

 

बैतूल : इन दिनों निशा बांगरे का इस्तीफा लोगों के बीच चर्चा में छाया हुआ है । जिले के हर क्षेत्र में निशा बांगरे का इस्तीफ़ा और उनके द्वारा रविवार 25 जून को आमला में आयोजित होने वाला कार्यक्रम की ही चर्चाएं हैं।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को अवकाश के दौरान अपने ही घर के उद्घाटन कार्यक्रम मैं सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिलने के बाद , इस अवसर पर घर में आयोजित होने वाली पूजा में भी शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से व्यथित होकर निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनके इस्तीफे का पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि निशा बांगरे बेतूल जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में आमला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर चर्चा में का केंद्र बनी हुई है । लोगों में चर्चा है कि निशा बांगरे प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों में से किसी भी एक पार्टी से प्रत्याशी के रूप में विधानसभा में आमला विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं।

उनके द्वारा आमला में बनाए गए मकान के उद्घाटन में 25 जून को आयोजित होने वाला कार्यक्रम जिले में सुर्खियों में छाया हुआ है । लोग संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि इस कार्यक्रम में आमला के अलावा जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे ।यह आयोजन इन दिनों राजनीति में ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है और क्षेत्र के जिले के गांव गांव में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं है । आमला क्षेत्र में होने वाला यह कार्यक्रम पूरे बैतूल जिले में गांव गांव में लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस आयोजन में बौद्ध धर्म के बड़े-बड़े धर्मगुरु शामिल होने की संभावनाएं हैं लेकिन यह आयोजन नेताओं में और राजनीतिक रूप से लोगों में ज्यादा चर्चा का केंद्र बना हुआ है बैतूल जिले का कोई भी ऐसा विधानसभा क्षेत्र नहीं है जहां इस आयोजन की चर्चाएं ना हो राजनीतिक रूप से यह आयोजन ज्यादा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

पहले कहा जा रहा था की इस कार्यक्रम में निशा बांगरे को सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। लेकिन अब निशा बांगरे का इस्तीफा सामने आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि वह इस आयोजन में शामिल होंगी । इस संबंध में दूरभाष पर हुई चर्चा में निशा बांगरे ने इस्तीफा देने की पुष्टि की है । बताया पहले तो कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अनुमति नहीं मिली उसके बाद मिले पत्र में घर में होने वाली पूजा में भी सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिली जिसके कारण भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए इस्तीफा दिया है ।

प्रशासन ने नहीं दी आयोजन की अनुमति

एक ओर जहां डिप्टी कलेक्टर ने आयोजन में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने पर पद से ही इस्तीफा दे दिया है वहीं 25 जून को प्रस्तावित इन कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति ही बैतूल जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है। 

Comments are closed.