स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता बेबी शो का आयोजन

संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से दिनांक 2/11/2022 को ग्राम रानीपुर पंचायत भवन में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण बच्चों की उम्र वजन ऊंचाई ,टीकाकरण ,शारीरिक स्वच्छता को दृष्टिगत रखते अत्याधिक बारीकी से परीक्षण विकास खंड चिकित्सा अधिकारी घोड़ाडोंगरी श्रीमान संजय शर्मा जी के निर्देशानुसार डॉक्टरों की टीम द्वारा निर्देश किया गया ।0 से 6 माह के ग्रुप -में प्रथम वीरा माता

मोना उम्र 2 माह । द्वितीय अनुराज माता माधुरी उम्र 3 माह। तृतीय वंशिका माता शिवानी 4 माह पुरस्कृत हुए। 6 माह से 1 वर्ष तक बच्चों में प्रथम रुद्रांश माता दीपिका उम्र 1 वर्ष द्वितीय रेधा़ंस माता रेखा उम्र 8 माह। तृतीय पूवाश माता चेतना उम्र 11 माह। पुरस्कृत हुए तृतीय ग्रुप 1 से 2 वर्ष में प्रथम स्थान पुलकित माता कुमकुम उम्र 2 वर्ष।द्वितीय वंश माता रोशनी उम्र 1 वर्ष ।तृतीय निशांक माता सुमन उम्र 16 माह पुरस्कृत हुये। तीनों ग्रुप में बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।बच्चों के उम्र आधारित 3 ग्रुप बनाकर परीक्षण मूल्यांकन द्वारा बच्चो को ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा पुरस्कार वितरित किए।

डॉक्टर पुरुषोत्तम सरयाम, डॉ मनोज कुमार सूर्यवंशी, डॉ रश्मि ठाकुर, डॉ नेहा साहू द्वाराबच्चों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।कार्यक्रम आयोजन कि अत्यधिक प्रशंसा की गई। महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहभागिता दर्शाई गई ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से एवं समूह की महिलाओं द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया गया । कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच एवं सचिव महोदय की अमूल्य उपस्थिति रही। बच्चों के परीक्षण दौरान 3 बच्चों को एनआरसी भेजा गया।

संस्था ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं समस्त डॉक्टरों के विशेष सहयोग का आभार व्यक्त किया । संस्था द्वारा श्रीमती उज्जवला नागवंशी, कुमारी कविता कवडे ,श्रीमती वर्षा आम्रपाली ,श्रीमती सुरभि चौकीकर, श्री मनोज यदुवंशी की उपस्थिति रही।