वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में विविध गतिविधियों का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 – ‘विकसित भारत @ 2047’ के अंतर्गत अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 की थीम पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ।

वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज, 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को महाविद्यालय में “सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रम (NEP में परिकल्पित विकास आधारित)” का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं बहुआयामी विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। कला और संस्कृति विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और संवेदनशीलता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति की मूल भावना और समग्र विकास की अवधारणा पर आधारित मनमोहक एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक व कलात्मक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला रूपों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और समग्र शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं संयोजन प्रभारी प्राध्यापकों डॉ. दसरू यदुवंशी, डॉ. गोलमन आहके, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती कविता धोटे एवं श्रीमती दीपिका सोनी की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक श्री तपेश साहू,डॉ अंजना संजय राठौर,डॉ. राजेश हनोते, प्रो. दिनकर लिखितकर, डॉ. अनिता नागले, डॉ. हरीश लोखंडे, श्री शैलेश श्रीवास्तव, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्रीमती रीना उइके, श्री अनुज कुमार हलदार, श्री मोहन पवार, श्री उत्तम साहू एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सराहना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.