*रैली व नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया व्यसन मुक्ति का संदेश, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा l

 

जिला बैतूल/ सारणी । विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की योजना के अंतर्गत स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारणी (बैतूल) में व्यसन मुक्ति पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को नशामुक्ति का कड़ा संदेश दिया।

पखवाड़े के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया:
भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने व्यसनों के दुष्परिणामों, पारिवारिक व सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले कुप्रभावों तथा नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर प्रभावी विचार रखे।

रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता: बच्चों ने रंगों और रेखाचित्रों के जरिए नशे के अंधकार और स्वस्थ जीवन के उजालों को दर्शाते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिताओं के साथ ही विद्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों स्टेट बैंक, जय स्तंभ चौक ,शॉपिंग सेंटर, बाजार चौक आदि से गुजरी। विद्यार्थियों ने हाथों में व्यसन विरोधी तख्तियां व नारे लिखी पट्टिकाएं थाम रखी थीं।
प्रमुख चौराहे पर छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।

निबन्ध प्रतियोगिता में बहिन जानवी , श्रेयांशी यादव, सृष्टि पूर्वी वैष्णवी नागल
नैना रजक, प्राची ने प्रथम स्थान दिव्यांशी हुरमाड़े, आराध्या , राधे कृष्णा, पलक जैन ने द्वितीय स्थान खुशी साहू, ईशान , अंश बैरागी, वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में बहिन पूर्वी ने प्रथम, रिया बच्चन प्रियांशु मालवीय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में
जानवी बंचड, हिमांशु, आस्था ने प्रथम, ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

रंगोली प्रतियोगिता में
सोनिया नागलने प्रथम
अश्वनी मेवाड़ा ने द्वितीय
हर्षित वेलेतृतीय स्थान प्राप्त किया।
नगर के गण मान्य नागरिकों ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा की और बच्चों के नुक्कड़ नाटक को पसंद किया उनका उत्साह वर्धन किया विद्यालय के प्राचार्य एवं आचार्य परिवार के नेतृत्व में भैया बहनों ने नुक्कड़ नाटक की अच्छी तैयारी की

Leave A Reply

Your email address will not be published.