बिजली गिरने से एक युवक की मौत एक घायल एक बैल की मौत

 

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के बासपुर ग्राम पंचायत के बंदीढाना में आज दोपहर 12:30 बजे के लगभग आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश मर्सकोले और अंकेश सलाम खेत में भुट्टे की कड़वी काट रहे थे तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से जगदीश की मौत हो गई और अंकेश सलाम का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही सालीढाना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण बेनी पन्द्राम के घर में बैल की मृत्यु हो गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.