अखिल भारतीय परिसंघ की प्रांतीय बैठक भोपाल में संपन्न* श्री अजय झारिया पुन: प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष और जगदीश नन्हेंट बौद्ध कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
जबलपुर।
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की प्रांतीय बैठक भोपाल के राजहंस रिट्ज होटल में दिनांक 22 जनवरी 2023 को संपन्न हुई जिसमें समस्त जिले के पदाधिकारी उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्री ए आर सिंह द्वारा घोषित कार्यकारिणी का अनुमोदन किया गया। विभिन्न जिलों से पधारे पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया । जबलपुर जिले से एक बार पुन: विश्वविद्यालय कर्मचारी नेता श्री अजय झारिया को परिसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है ।साथ ही उन्हें सहयोग के लिए जगदीश नन्हेंट बौद्ध को प्रबंध कारिणी का सदस्य बनाया गया बैठक में केंद्रीय कार्यालय द्वारा दिए गए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। आज की संगोष्ठी में संविधान बचाओ, आरक्षण, बैकलॉग , पदोन्नतियां करने ,प्रदेश में हो रहे दलित उत्पीड़न तथा विगत 2 वर्षों से प्रदेश के दलित आदिवासी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिलने और प्रवेश से वंचित होने पर विशेष चर्चा हुई। इस संबंध में एक मांगपत्र मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंपा जायेगा।
श्री अजय झारिया और जगदीश नन्हेंट की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कापसे, महासचिव मुक्तेश्वर राव, जय केवट ,श्रीमती सुनीता देवड़ी, अनिल धनगर, सुखदीन कटारे ,सुनील रैकवार, मोहनलाल रैकवार, विजय सिंह महोबिया, लीलेश सातनकर, जितेन्द्र नागले आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री अजय झारिया और जगदीश नन्हेंट को बधाई दी
अमरीका में कोविड के आधे मामले ओमिक्रॉन एक्सबीबी वन प्वाइंट फाइव प्रकार के







