अमरीका में कोविड के आधे मामले ओमिक्रॉन एक्‍सबीबी वन प्‍वाइंट फाइव प्रकार के

अमरीका के रोग नियंत्रण और निवारण केंद्र के अनुसार देश में कोविड के लगभग आधे मामले ओमिक्रॉन एक्‍सबीबी वन प्‍वाइंट फाइव प्रकार के हैं। पिछले सप्‍ताह इस वेरियेंट से पीड़ि‍तों की संख्‍या 37 दशमलव दो प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 49 प्रतिशत से अधिक हो गई है। एक्‍सबीबी वन प्‍वाइंट फाइव ओमिक्रॉन के दो अन्‍य रूपों का मिला-जुला रूप है और अमरीका में विशेष रूप से उत्‍तर-पूर्व में इससे संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। ओमिक्रॉन एक्‍सबीबी वन प्‍वाइंट फाइव की मौजूदगी 25 से अधिक देशों में है।

जाने ; शुभ काम में क्यों बनाई गई नारियल फोड़ने की परंपरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.