इराक में कल रात निनेवेह प्रांत के हमदानिया जिले में एक शादी के समारोह में आग लगने से कम से कम सौ लोगों की मृत्यु हो गई और एक सौ पचास लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पटाखे जलाने के दौरान इराक के उत्तर पूर्वी क्षेत्र
में विवाह समारोह में मुख्य हॉल के जरिये आग फैल गई। प्रारंभिक खबर से पता चलता है कि भवन उच्च ज्वलनशील निर्माण सामग्री से तैयार किये गए थे, जिस कारण तेजी से आग फैली
Comments are closed.