डुल्हारा में कोयले का अवैध उत्खनन करते जप्त क्रेन मशीनों के सम्बंध में दावे आपत्ति आमंत्रित

अवैध उत्खनन में जब्त क्रेन मशीनों के लिए एक सप्ताह के अंदर दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी
————————
प्रभारी खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग, खनि निरीक्षक एवं पुलिस विभाग द्वारा 05 अप्रैल 2022 को ग्राम डुल्हारा में स्थित तवा नदी का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उक्त स्थान पर तवा नदी क्षेत्र के पास खनिज कोयला का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। उक्त क्षेत्र में लावारिस अवस्था में दो क्रेन मशीन क्रमांक 7955 एवं 5964 को जब्त कर पुलिस थाना चोपना की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

उक्त जब्तशुदा क्रेन मशीनों के स्वामियों का पता नहीं चल पाया है। यदि क्रेन मशीनों हेतु कोई भी अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है तो सात कार्यालयीन दिवसों में पुलिस थाना चोपना/कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) बैतूल में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। उक्त अवधि में कोई दावा-आपत्ति नहीं आने पर मशीनों के संबंध में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन