फटा पोस्टर निकला हीरो मैं भाजपा के लोग आ रहे सामने

नगर में पर्दे के पीछे से गंदा खेल खेलने वाले लोगों के नाम इन दिनों प्रमुख रूप से चर्चा में हैं घोड़ाडोंगरी का पोस्टर कांड पूरे प्रदेश में छाया हुआ है ।

चर्चाओं की माने तो इस कांड में भाजपा के ही लोगों के नाम चर्चा में है पहले इस मामले को दबाने को लेकर कुछ बड़े नेता भी सक्रिय थे लेकिन अब मामला सामने आने के बाद बड़े नेताओं ने इस घिनौने कृत्य में शामिल लोगों से दूरी बना ली है और किसी भी तरह का सहयोग करने में हाथ पीछे खींच लिए हैं ।

इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की चर्चाएं भी जोरों पर है जिसको लेकर लोगों का कहना है कि जो सामने आए हैं वह तो मोहरे हैं असली चेहरे तो पुलिस की जांच में ही सामने आ पाएंगे अगर पुलिस गंभीरता से मामले की जांच करेगी तो पर्दे के पीछे से गंदा खेल खेलने वाले असली षड्यंत्र करता जनता के सामने होगा।

वैसे भी नगर में पर्दे के पीछे से कई वर्षों से कई खेल खेले गए जिसके कारण नगर की राजनीति भी काफी दूषित हुई क्षेत्र की जनता भी चाहती है कि पर्दे के पीछे से गंदा खेल खेलने वालों के नाम सामने आने चाहिए जिससे नगर की फिजा बिगाड़ने में लगे लोग के चेहरे जनता को पता चल सके और इस तरीके से घटिया काम करने वाले लोग से जनता सावधान रह सके नगर के युवाओं ने भी इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय पुलिस चौकी में आवेदन दिया है अब पूरे नगर की जनता पुलिस की कार्यशैली की ओर टकटकी लगाए देख रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.