नितेश राठौर तहसील अध्यक्ष एवं मुकेश सरयाम विकासखंड अध्यक्ष बने

 

घोड़ाडोंगरी मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री श्री हेमंत श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार बैतूल जिले में भी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की निर्वाचन का कार्य तहसील एवं विकास खंड स्तर पर जारी है । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री मनोज राय के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में सोमवार घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की तहसील एवं विकासखंड इकाई के निर्वाचन हेतु जिला स्तर से म. प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री मनोज राय, जिला सचिव श्री के.के. बारंगे एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री एस .के .व्यास उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारियों का घोड़ाडोंगरी आगमन पर सभी विभागीय कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया । तत्पश्चात निर्वाचन की कार्यवाही प्रारंभ हुई जहां मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं विकासखंड इकाई का विधिवत निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ । जिला अध्यक्ष श्री मनोज राय जी ने निर्वाचन हेतु प्रस्तावित नामों का वाचन कर निर्वाचित तहसील अध्यक्ष पद पर श्री नितेश राठौर एवं विकास खंड इकाई अध्यक्ष श्री मुकेश सरयाम के नाम की घोषणा की गई ।वही तहसील सचिव राजेंद्र मालवीय, कोषाध्यक्ष दिनेश इवने, तहसील उपाध्यक्ष श्री पीयूष वर्मा ,श्रीमती जानकी तुमराम बने । विकासखंड इकाई में सचिव पद हेतु भगवत तुमराम ,कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ,उपाध्यक्ष एनपी साहू ,श्रीमती सीमा राठौर के नामों की घोषणा की । जिला अध्यक्ष श्री मनोज राय, जिला सचिव श्री केके बारंगे ,कोषाध्यक्ष एस के व्यास द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की रीति नीति एवं संगठन के बारे में विस्तार से बताया । एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के माध्यम से सभी विभागीय कर्मचारियों को साथ लेकर चलने व सभी विभागों की समस्याओं को संघ के माध्यम से प्राथमिकता से हल कराने, कर्मचारियों की जायज मांगों पर कार्य करने की बात कही । निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री मनोज राय द्वारा घोड़ाडोंगरी तहसील एवं विकास खंड इकाई को जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय कर्मचारियों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.