मिस बैतूल सीजन -2* का आगाज सारणी से हुआ

सारणी में हुआ मिस बेतुल ब्यूटी पीजेंट का पहला ऑडिसन*

जल्द ही जिले को मिलेगी Miss Betul 2022 (सीजन-2) की विनर ।

*रिपोर्टर महेश नागवंशी सारणी पाथाखेड़ा*

 

मॉडलिंग के लिए हमारे जिले की बेटियों को अब कहि भटकने की आवश्यकता नही होगी क्योंकि बेतुल में बेटियों के सपनो को उड़ान देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित हिने वाला ब्यूटी पीजेंट *मिस बैतूल सीजन -2* का आगाज सारणी से हो गया है।
*पहले ऑडिसन में मुख्यत बगडोना ,शोभापुर , पाथाखेड़ा ,सारणी और आस पास के अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बेटियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया,प्रतिभागियों के पेरेंट्स की मौजूदगी में उन्होंने उत्साह के साथ अपना परिचय और रैंप वॉक साथ ही साथ अपना अपना हुनर जैसे डांसिंग सिंगिंग आदि परफॉर्म किया।*
ऑडिसन में मुख्यत: मेंटोर में मिस दुर्गा पांसे (मिस एमपी 2019,मिस इनक्रेडिबल इंडिया2020) और (इंटर नेशनल मेकअप आर्टिस्ट)गुरप्रीत कौर की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

साथ ही अगला ऑडिसन मुलताई में को होना है ऐसा आयोजन V comrade टीम ने बताया

बेतुल जिले के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले नगरीय क्षेत्र जैसे आठनेर , भैंसदेही , आमला , चिचोली , शाहपुर और बेतुल में #MissBetul के लिए ऑडिसन की दिनांक जल्द ही सुनिचित की जाएगी|

यह बैतूल जिले की बेटियों के लिए बड़ा सुनहरा अवसर है कि उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन अपने ही जिले में करने के लिए एक मंच दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.