ये है घोड़ाडोंगरी ब्लाक का स्कूल – न शौचालय, न पेयजल , गायब शिक्षक, गुणवत्ताहीन भोजन
प्रकाश सराठे

घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बैलौंड के प्राथमिक स्कूल में बदहाल स्थिति को लेकर जनपद सदस्य किरण बैठे ने आज बैतूल पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में स्थिति को सुधारने के लिए आवेदन दिया है। जनपद सदस्य श्रीमती किरण बेठे ने बताया कि उन्होंने गोकुल ग्राम बैलौंड के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया तो देखा कि बच्चों के पेयजल के लिए शासन द्वारा जो व्यवस्था की गई है वह बहुत ही बदहाल स्थिति में है। समग्र स्वच्छता की बातें होती है अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन स्कूल में शौचालय बदतर स्थिति में है। स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ हैं निरीक्षण के दौरान 3 गायब मिले। मध्यानह भोजन के तहत बच्चों को मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है । जो भोजन दिया जा रहा है उसकी स्थिति भी ठीक नहीं है ।इन सारी अव्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जनपद सदस्य ने बैतूल पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है ।
