खेत में मिली लाश लोगों में सनसनी वीडियो

 

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के रेलवे गेट के पास एक व्यक्ति का सब लोगों ने देखा जिसकी पहचान घोड़ाडोंगरी के बेहडीढाना निवासी फूलचंद तुमराम के रूप में की गई ।बेहडीढाना के वार्ड नंबर 8 के निवासी फूलचंद पहले ड्राइवर का काम करता था कुछ समय से स्वास्थ्य खराब होने के कारण अब घर में रहकर ही बकरिया चराना सहित कृषि के कार्य करता था। माना जा रहा है कि फूलचंद बकरिया चराने इधर आया होगा इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौत हो गई होगी। ऐसी आशंका लोक व्यक्त कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक फूलचंद बकरियां चराने निकला था बकरियां तो घर पहुंच गई लेकिन फूलचंद नहीं पहुंचा जब सूचना मिली की फूलचंद का शव एक खेत में पड़ा हुआ है तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।