घोड़ाडोंगरी में नही देख पायेंगे,जिले के 42 मंदिरों में लाइव देखा जाएगा महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिले के 42 मंदिरों में यह लाइव प्रसारण देखा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए मंदिरों का चयन कर लिया गया है। इस दौरान 11 अक्टूबर को सायं 5 बजे आमजन के सहयोग से दीपों का प्रज्जवलन, पूजा-अर्चना तथा कीर्तन इत्यादि के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रद्धालु शामिल होंगे। वही घोड़ाडोंगरी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि घोड़ाडोंगरी में इस अभूतपूर्व कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है ऐसा लग रहा है कि घोड़ाडोंगरी वासियों को महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम देखने से उपेक्षित रखा गया है उन्होंने मांग की है कि घोड़ाडोंगरी में भी लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जानी चाहिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के जिन मंदिरों में महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है उनमें जिला मुख्यालय के दुर्गा मंदिर कोठीबाजार, हनुमान मंदिर टिकारी अखाड़ा, राम मंदिर, कृष्ण मंदिर कोठीबाजार, बीजासनी माता मंदिर, शनि मंदिर गंज, हनुमान मंदिर रामनगर, रुक्मणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूलबाजार सहित चिचोली का शीतला माता मंदिर एवं गोधना स्थित मां चण्डी दरबार मंदिर शामिल है।

इसी तरह मुलताई क्षेत्र अंतर्गत महावीर मंदिर बरखेड़, मां बम्लेश्वर मंदिर दुनई, रामचंद्र मंदिर दुनावा, महादेव मंदिर मोही, मुलताई नगर के गायत्री शक्तिपीठ, मां ताप्ती मंदिर, श्री जगदीश मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री तपेश्वर मंदिर, श्री गजानंद मंदिर एवं श्री दुर्गा मंदिर तथा श्री जगन्नाथ मंदिर करपा, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर गांगई, महादेव मंदिर सोनेगांव, श्री शंकर मंदिर चंदोराखुर्द एवं शिव मंदिर सालबर्डी में यह लाइव प्रसारण देखा जाएगा।

शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम मंदिर शाहपुर, शंकर मंदिर भौंरा एवं सारनी के मठारदेव मंदिर में यह लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है।

भैंसदेही क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर केरपानी, बारहलिंग मंदिर बारहलिंग, रेणुका मंदिर धामनगांव, भैंसदेही नगर के देवी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर एवं देवी मंदिर बाजार चौक, अंबाबाई मंदिर आठनेर, दुर्गा माता मंदिर सातनेर, बजरंग मंदिर भीमपुर, गुरूसाहब मंदिर रतनपुर, घोघराघाट मंदिर (ताप्ती मां) घोघरा एवं देवलघाट प्राचीन शिव मंदिर दामजीपुरा में महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.