कल 10 अक्टूबर को धरना देंगी महिलाएं

शासकीय स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्यान भोजन योजना एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में सांझा चूल्हा कार्यक्रम के तहत नाश्ता एवं भोजन दिया जाता है सांझा चूल्हा कार्यक्रम की रसोइयों को 2019 कोरोना से आज तक मानदेय नहीं दिया गया है और स्व सहायता समूह को भी अप्रैल 2022 से अभी तक भुगतान नहीं किया गया है स्व सहायता समूह संगठन की जिला अध्यक्ष सुरेखा राजू चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष सरिता उमेश राठौर ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मीनू अनुसार भोजन की दर और नाश्ते की दर बहुत ही कम है जिसमें कोई वृद्धि नहीं की गई है मध्यान भोजन चलाने वाली रसोइयों का मानदेय भी नहीं बढ़ाया गया है समय पर मानदेय का भुगतान भी नहीं होता है इन सभी मुद्दों को लेकर सभी स्व सहायता समूह एवं रसोईया दिनांक 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय को देंगे और स्व सहायता समूह की इन महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करने की मांग करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.