*महाविद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस*

*महाविद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस* शासकीय महाविद्यालय घोड़ा डोंगरी में 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में महान शिक्षाविद् एवं भारत के उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को पूरे भारतवर्ष में शैक्षिक दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी तारतम्य में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबडे ने माता सरस्वती एवं

शिक्षाविद के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रो हेमंत कुमार निरापुरे ने शिक्षा के बारे में बताया शिक्षक कभी सम्मान का भूखा नहीं होता छात्रों को अपने माता-पिता के साथ-साथ जो शिक्षा देते हैं उनका भी सम्मान करना चाहिए ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी न किसी को अपना मार्गदर्शक बनाना चाहिए। डॉ अजय कुमार चौबे ने शिष्यों के दायित्व को समझाते हुए गुरुओं की महत्ता को बताया प्राचार्य डॉक्टर साहेबराव झरबडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन ने अपना गुरु बनाकर महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त हासिल की आज के दौर में आपको जिनसे प्रेरणा और शिक्षा मिलती है वह आपके गुरु हो सकते हैं कार्यक्रम का सफल संचालन एवं रीना

मर्सकोले एवं प्रतीक्षा धुर्वे ने किया कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किरण सूर्यवंशी ने व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रो राकेश सिसोदिया प्रो सुरभि उईके डॉ राजेश आर्य डॉ दामोदर झारे डॉ पंकज गायकवाड़ श्री मोहित भोपते श्री आकाश प्रजापति श्री सौरभ कहार शोभा मगरदे भूमिका भगते राम भगत यादव मनीष मालवीय सहित समस्त छात्र छात्राएं स्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.