सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के छात्रों का अनूठा प्रयास :सराहनीय
सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने किया शिक्षकों का सम्मान किया कक्षाओं का सफल संचालन ।
घोड़ाडोंगरी। सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 5 सितंबर को देश के महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन विद्यार्थियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जहां प्राचार्य एवं शिक्षकों का विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा रोल प्ले किया गया। जिसमें झंडा बंधन से लेकर प्रार्थना एवं कक्षाओं का सुव्यवस्थित संचालन किया गया ।
प्रथम चार कॉलखंडो में शिक्षक बने छात्र/छात्राओं द्वारा व्यवस्थित अध्यापन कार्य कराया गया जो अत्यंत सराहनीय रहा । विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी का रोल प्ले छात्र सत्यम साहू द्वारा उन्हीं के जैसा शाला का संपूर्ण संचालन अनुशासित,व्यवस्थित करवाया गया । दोपहर पश्चात छात्र/ छात्राओं ने शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित कर सभी शिक्षकों को ग्रीटिंग एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । शाला नायक सत्यम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं वह हमें ज्ञान देते हैं अच्छे संस्कार सिखाते हैं और जीवन को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं ।
वही शाला नायिका छात्रा जान्हवी चौरे ने कहा कि शिक्षक हमें किताबों का ज्ञान ही नहीं देते बल्कि सही रास्ता चुनने की समझ भी देते हैं ,हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं सवारते हैं, निखारते हैं और भविष्य की नींव रखते हैं । शिक्षक सिर्फ किताबें नही जिंदगी के सबक सीखते है। शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचारों को भी छात्रों ने प्रस्तुत किए। शिक्षक दिवस पर छात्र/छात्राओं द्वारा किए गए अनूठा प्रयास प्रशंसनीय रहा।प्राचार्य विवेक तिवारी एवं शिक्षकों ने छात्र/छात्राओं के कार्यों को प्रशंसनीय बताया ।


