निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल रविवार 6 सितंबर को
घोड़ाडोंगरी अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील समन्वयक डॉ मनोज पाटणकर ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल रविवार 6 सितंबर को किया जा रहा है ।नर्सिंग कौशल कॉलेज हरराढाना ग्राम पांढरा में यह शिविर आयोजित कियाजा रहा है । जिसमें सभी क्षेत्रवासी अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करा सकेंगे । शिविर की विशेषताओं के बारे में बताते हुए बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच महिला डॉक्टर द्वारा की जाएगी।
नाक कान एवं गला रोग के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे वर्धमान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बैतूल के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

