घोड़ाडोंगरी:- स्थानीय AM प्रतिष्ठान द्वारा कल 5 सितम्बर से एक कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो की एक बेहद लोकप्रिय इनडोर टेबल खेल है इस प्रतियोगिता में शहर के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता डबल खिलाड़ी की होगी विजेताओं के लिए ट्रॉफी रखी गई हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य
स्थानीय स्तर पर कैरम की प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। पंजीकरण की अंतिम तिथि आज शाम 5 बजे तक है। इच्छुक खिलाड़ी AM कैरम पॉइंट स्टेशन के पीछे आकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9340560964 पर सम्पर्क कर सकते हैं