सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में कृष्ण जन्मोत्सव पर्व पर दहीहांडी फोड़ के साथ राधा कृष्ण के भजनों की शानदार प्रस्तुति
(सांदीपनि घोड़ाडोंगरी के 754 विद्यार्थियों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता,सांस्कृतिक झांकियों में दी शानदार प्रस्तुतियां)
(ओ कान्हा अब तो मुरली की सुना दो तान ………..गीत ने बांधी शमा)
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की एवं राधा कृष्ण की झांकी की मनमोहक प्रस्तुति
घोड़ाडोंगरी ।सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी(कक्षा 1 से 12वी) में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां सर्वप्रथम सरस्वती पूजन एवं भगवान कृष्ण को मोदक का भोग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जहां छात्र/छात्राओं ने सर्वप्रथम दही हांडी(मटकी) फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
लड़कों की टोली ने 57 सेकंड में दहीहांडी फोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही लड़कियों की टोली ने 1 मिनिट 10 सेकंड में दहीहांडी फोड़ माखन खाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । दोपहर पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा एवं कृष्ण बने हुए बच्चों की टोली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी जो आकर्षण का केंद्र रही। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण एवं सुदामा प्रसंग , राधाकृष्ण की वेशभूषा मैं सामूहिक नृत्य, राधा कृष्ण संग गोपियों की झांकी, भगवान कृष्ण के उपदेश ,भाषण प्रतियोगिता, जन्माष्टमी पर्व पर चित्रकला प्रतियोगिता में श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूप की प्रदर्शनी आयोजित की गई । भगवान श्री कृष्ण के भजन
ओ कान्हा अब तो मुरली की सुना दो तान….. के साथ विद्यालय की कक्षाओं के ग्रुपों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई । आला रे आला गोविंदा आला , मच गया शोर सारी नगरी में….. वही ग्रुप द्वारा मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया …..नगाड़े संग ढोल बाजे एवं कान्हा सोजा जरा, राधा कैसे न जले पर अपनी शानदार एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान में मगज के लड्डू,खिलबतासे लाई वितरित किये गए । कृष्ण जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।








