पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन पिपलेश्वर महादेव समिति ने निकाली कावड़ यात्रा

कावड़ यात्रा के साथ प्रति सोमवार अलग-अलग रूपों में बाबा की निकाली गई पालकी यात्रा

घोड़ाडोंगरी :- पिपलेश्वर महादेव मंदिर होली चौक घोड़ाडोंगरी की समिति ने प्रतिवर्षअनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास में पूरे महीने कावड़ यात्रा निकालकर पिपलेश्वर महादेव पर जल अर्पण किया जिसमें समस्त घोड़ाडोंगरी के शिवभक्तों एवं महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया समिति के सदस्यों ने बताया की हर सोमवार बाबा की अलग-अलग रूपों में पालकी यात्रा भी निकाली गई जिसमें पहले सोमवार पिपलेश्वर महादेव

दूसरे सोमवार बाबा महाकाल तीसरे सोमवार बाबा बैजनाथ चौथे सोमवार बाबा बर्फानी अमरनाथ निकाली गई साथ ही कल पांचवें सोमवार को बाबा पशुपतिनाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी बताया गया कि कल सोमवार को नेपाल में हुई त्रासदी को लेकर बाबा पशुपतिनाथ का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना करते हुए बाबा से प्रार्थना करेंगे। ततपश्चात बाबा की आरती प्रसादी वितरण किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.