पार्षद नेहा उइके ,वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद नीतू सोनी ने मुख्य चिकित्सक अधिकारी से की मांग
(घोड़ाडोंगरी) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के आवासीय क्षेत्र में बने पोस्टमार्टम रूम को दूर करने की मांग अब तुल पकड़ लिया है
ज्ञात हो घोड़ाडोंगरी नगर में पुराने अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष बना हुआ है जहां पूरे घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के शव पोस्टमार्टम के लिए आते है और पुराना अस्पताल आवासीय क्षेत्र में बना हुआ है जहां आसपास बड़ी संख्या में लोग निवासरत है
घोड़ाडोंगरी रेल्वे ट्रैक होने के कारण आए दिनों ट्रेन से गिरकर लोगों की मृत्यु होती है कई बार शव की शिनाख्त नहीं होने से शव को 24 घंटे तक इस पोस्टमार्टम कक्ष में रखे जाने का नियम है
इस स्थिति में स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू सोनी का कहना है कि आसपास रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है शव ज्यादा दिन का होने से शव से बदबू भी आने लगती है जिससे आसपास रहने वालों को रहना और मुश्किल हो जाता है साथ ही घर में रहने वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है शव के रख रखाव और रसायनों के उपयोग से क्षेत्र में बीमारी फैलने का डर भी पूरे समय बना रहता है
पार्षद नेहा उइके ने आवासीय क्षेत्र में बने इस पोस्टमार्टम कक्ष को स्वास्थ्य के नियमों के सर्वथा विपरीत बताते हुए पोस्टमार्टम कक्ष को गैर आवासीय या नगरीय क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है