*भारी बारिश में भी उत्साह से मनाया विश्व आदिवासी दिवस*

 

अजाक्स संघ घोड़ाडोंगरी ने फल,स्वल्पाहार एवं पुष्प वर्षा कर रैली का किया सम्मान

 

घोड़ाडोंगरी । भारी बारिश में भी विश्व आदिवासी दिवस घोड़ाडोंगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम शहीद स्तंभ पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई वही घोड़ाडोंगरी ब्लॉक मुख्यालय पर रैली निकालकर डीजे की थाप पर नाचते,गाते विश्व आदिवासी दिवस मनाया ।ब्लॉक मुख्यालय पर घोड़ाडोंगरी नगर में महारैली का स्वागत अजाक्स संघ घोड़ाडोंगरी ने बड़े जोर शोर से किया अजाक्स संघ घोड़ाडोंगरी की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सीमा अश्वारे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब ओर भगवान बिरसा मुंडा की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर

दीप प्रज्ज्वलित किया गया । रैली का तिलक लगाकर फल और पानी वितरित किया एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,जिसमें संघ उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला धुर्वे सहित,दीपक अहिरवार,मदन गोहे, डॉ. अभयदेव यूवने ,गिरधारी तेम्रवाल ,रामेश्वर अश्वारे,सुरेश कुमार बसेरिया, प्रेमनारायण वर्मा,हितेश चौकीकर,नितेश राठौर,राजेंद्र मालवीय,ललित मालवीय आदि ने सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.