*रेलवे ब्रिज के रुके कार्य बदहाल सड़को के विरोध में किया प्रर्दशन*

*राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक के खिलाफ घोड़ाडोंगरी कांग्रेस का हुंकार, जनसभा में गूंजा जोरदार विरोध*

घोड़ाडोंगरी। आज घोड़ाडोंगरी में जिला अध्यक्ष निलय डागा द्वारा राम मंदिर चंदा चोरी एवं पेपर लीक और क्षेत्र के ज्वलंत स्थानीय मुद्दों को लेकर ब्लाक कांग्रेस द्वारा विशाल जनजागरण एवं आम सभा का नेतृत्व किया गया सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, माताएं-बहनें एवं आम नागरिक शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा एवं ईमानदारी के प्रतीक हैं ओर जो सरकार राम भगवान के नाम पर बनी थी आज उन्होंने उन्ही को लूट लिया, बच्चो के भविष्य के साथ खेलने में भी परहेज नही कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर ने भी कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे को लेकर यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता के आरोप सामने आते हैं, तो उसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होना आवश्यक है ओर ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
वही घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रत्यासी रहे राहुल उईके ने कहा कि “राम के नाम पर आया पैसा, राम के काम में ही लगना चाहिए।” जनता की आस्था और विश्वास के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वही जिला कार्यकरणी सदस्य नरेंद्र महतो ने पेपर लीक के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। पेपर लीक होने से केवल परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि लाखों युवाओं के सपने और उनके परिवारों की उम्मीदें टूटती हैं।
वही ब्लाक अध्यक्ष सोनू खनूजा ने मंच संचालन करते हुये मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए, ताकि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय न हो।
*प्रतिभा मालवीय की हुई घर वापसी*
पूर्व में कांग्रेस छोड़ भाजपा में गयी थी आज उन्होंने कांग्रेस ने घर वापसी की है उन्होंने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा देश सेवा की विचारधारा है वही भाजपा देश को तोड़ने की विचारधारा है।

*रेलवे ब्रिज के रुके कार्य बदहाल सड़को के विरोध में किया प्रर्दशन*
क्षेत्र के ज्वलंत स्थानीय मुद्दे को आज कांग्रेस ने बहुत प्रमुखता से उठाया है बड़े बड़े गड्डो ओर कीचड़ से आम जनता परेशान है उसको देख कांग्रेस ने आज उन गड्डो में बेशर्म के पेड़ लगाये एवं भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दे उसके लिये उन्ही सड़को पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।

*कांग्रेस ने किया शिक्षकों का सम्मान*
ब्लाक कांग्रेस द्वारा आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रिटायर हुये शिक्षक कंगाले मेडम,गीद मेडम, इन पी सिंग सर ,इरपाचे सर का शाल शिफल से सम्मान किया गया ।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती उईके, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष पुष्पा पन्द्राम, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इवने, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवडे,श्यामू परते, कन्हैया राठौर,रमंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव,कमलेश झालरे,बलराम वरकड़े,परस राम परते,जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंग परते,योगेश कवडे चोपना अध्यक्ष निताई कर,अमरेश मंडल,विक्रांत महतो,राजेश राजपूत,दुष्यन्त महाले,सियाराम यादव,उमेश राठौर,आजाद इरपाचे,राधे लाल भोरसे,सहदेव नागले,विजय यादव बड़ी मात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.