मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एमएसडब्लयू और बीएसडब्ल्यू के छात्रों के द्वारा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं
से एकात्मक मानववाद में सकारात्मक चिंतन द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान पर संवाद किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन विचारों और एकात्मक मानव दर्शन पर विस्तार से सविनय विचार रखें एकात्मक मानव दर्शन भारत की अपनी जीवन दृष्टि है जो व्यक्ति समाज राष्ट्र और प्रकृति के बीच संतुलन एवं समन्वय स्थापित करने का मार्ग दिखाती है। समाज में समानता हेतु पंडित दीनदयाल जी के विचारों को व्यवहार में लाना होगा कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री दीपक उइके ने पंडित दीनदयाल के कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि आखरी व्यक्ति तक उनका संदेश पहुंचाना चाहिए। प्रोफेसर हेमंत निरापुरे जी ने दीनदयाल जी के विचारों को सामाजिक चिंतन बताते हुए उनकी विभिन्न बातों को रखा सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू जी संतोष हनोते जी ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम में परामर्शदाता अनिल शर्मा महाविद्यालय के शिव भगत यादव दीपक खातरकर नामांकित समितियां के प्रमुख ग्राम विकास समिति के कार्यकर्ता तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार श्रीमती संगीता उघड़े एवं संचालन जतिन प्रजापति द्वारा किया गया।