घोड़ाडोंगरी । नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के मुख्य मार्ग से स्कूल जाते आते समय बच्चे डर के मारे सहम जाते है। घर आकर मम्मी पापा से अजीबो गरीब प्रश्न पूछते है। कई पालको ओर बच्चो ने बताया कि मुख्य मार्ग पर खुले में माँस मटन बिक रहा है। बच्चे स्कूल बस से बाहर देखते है तो कई बार ऐसा होता है कि वे देखते है कि धड़ से मुर्गी की गर्दन काट दी जाती है।
छोटे छोटे टुकड़े कर दिए जाते है। यह सब देखकर बच्चे डर के मारे सहम जाते है। घर आकर मम्मी पापा से अजीबो गरीब प्रश्न करते है। बच्चो के इन प्रश्नों से पालक भी चिंतित हो जाते है। मुख्य मार्ग से नर्सरी से लेकर अन्य कक्षाओं के बच्चो का प्रतिदिन स्कूल आना जाना लगा रहता है