साप्ताहिक हाट बाजार के रास्ते में डस्ट डालने का ज्ञापन सोपा

संध्या सरयम सीएमओ एवं राजेश भिंकोडें सब इंजीनियर नगर परिषद को ज्ञापन सोपा

घोड़ाडोंगरी मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार करने के लिए लगभग आसपास की 8 ग्राम पंचायत के नागरिक घाट बाजार करने के लिए शनिवार साप्ताहिक बाजार बाजार ढांना मोहल्ला में आते हैं आसपास क्षेत्र की एवं नगर परिषद क्षेत्र की पूरी जनता साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने जाती है

यहां बरसात के पानी जमा होने से पुर हाट बाजार में कीचड़ इतना हो गया है कि नागरिकों को बड़ी परेशानी हो रही है माता बहनों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है साथ ही बाजार में चबूतरे के लिए व्यापारियों के लिए चबूतरे के लिए भी वार्ड पार्षद द्वारा 1 वर्ष पूर्व परिषद की बैठक में लिखित प्रस्ताव दिया गया था

लेकिन आज तक चबूतरो का निर्माण नहीं हो पाया समस्या जहां की तरह ही खड़ी है इस समस्या के निराकरण के लिए नगर परिषद सभापति योगेश कवडे राहुल इवने एवं पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत महाले पूर्व ब्लाक कांग्रेस महामंत्री राजेश राजपूत नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय यादव सहदेव नागलें नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी आदर्श राजपूत द्वारा नगर परिषद अधिकारी संध्या सरयाम को ज्ञापन सौंप कर व्यापारियों के लिए चबूतरे बने की मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.