*व्यस्त कार्यक्रम के बीच 30 मिनट रुककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, पुरानी चुनावी यादें हुईं ताजा*
घोड़ाडोंगरी। बैतूल जिला कांग्रेस प्रभारी एवं जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने जुन्नारदेव से शाहपुर जाते समय घोड़ाडोंगरी पहुंचे। इस दौरान वे अपने घनिष्ठ मित्र एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण राव खातरकर के निवास पर पहुंचे।
विधायक सुनील उईके ने यहां मौजूद कांग्रेस के साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ करीब 30 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान सभी ने पुराने चुनावी अनुभवों और यादों को साझा किया तथा आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों एवं रणनीति पर चर्चा की।
व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद विधायक उईके ने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया और क्षेत्र में जल्द ही दोबारा आने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के पुराने साथियों से मिलना हमेशा उत्साह और ऊर्जा प्रदान करता है।
इस दौरान राहुल उईके, हरप्रीत सिंह खनूजा, राजेश राजपूत, दुष्यंत महाले, योगेश कवड़े, संजय साल्वे, जंगल सिंह धुर्वे, रुपेश भोरवंशी, दिलीप यादव, टेंपो बंग, आदर्श राजपूत, गोविंद उईके एवं बलराम वरकड़े सहित कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।
विधायक सुनील उईके को निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाहपुर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होना था, जिसके चलते उन्होंने सभी साथियों से मुलाकात के बाद शाहपुर के लिए प्रस्थान किया।