युवा कांग्रेस घोड़ा डोंगरी ने आज पुलिस चौकी घोड़ा डोगरी में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सोपा ज्ञापन में बताया गया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली।
द्वारा :- पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी
विषयः [मध्य प्रदेश] के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लिए जाने / के संबंध में ज्ञापन।
महोदय जी,
हम, भारत के संविधान में अटूट आस्था रखने वाले नागरिक/जनप्रतिनिधि, अत्यंत पीड़ा और चिंता के साथ महामहिम के समक्ष यह ज्ञापन प्रस्तुत कर रहे हैं। देखे वीडियो
वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके परिवार पर उज्जैन तथा सिंहस्थ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीनो की खरीद फरोख्त के अत्यंत गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनके द्वारा अपने पद और सत्ता का दुरुपयोग कर मास्टर प्लान बदलकर 168 एकड़ से अधिक जमीन खरीदी गई और विकास परियोजनाओं के आसपास अपने कारोबारियों को जमीन दिलाना सीधे तौर पर महाकाल की नगरी में बड़ी लूट है हम भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हैं।
निम्नलिखित कारणों से राज्य के मुख्यमंत्री का पद पर बने रहना जनहित और संवैधानिक व्यवस्था के विरुद्ध है, संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन न करनाः मुख्यमंत्री द्वारा लगातार ऐसे कृत्य करना जो की संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत हैं भ्रष्टाचार/घोटाले के आरोप हे उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है। अतः महामहिम से हमारा अक्तिमु बिबेदन है किःराज्य में व्याप्त अराजकता को संज्ञान में लेते हुए राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सेअविलंब, इस्तीफा देने का निर्देश दें।
