अपूर्व जैन बने नगर मंत्री, घोड़ाडोंगरी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

 

 

घोड़ाडोंगरी।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बैतूल की घोड़ाडोंगरी नगर इकाई का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में संपन्न हुआ। शिविर के समापन अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

 

 

निर्वाचन प्रक्रिया के बाद अपूर्व जैन को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं गौतम पटले, आयुष खंडेलवाल, अर्पित खारिया एवं हर्ष बराड को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभय गावड़े को कोषाध्यक्ष तथा राज आरसे को कार्यालय मंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम में जिला विस्तारक सहदेव शर्मा एवं जिला संयोजक देवेंद्र पांसे ने कार्यकर्ताओं को अभाविप की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि नई टीम छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

 

इस अवसर पर रोशन कोसे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भी रोशन कोसे द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.