*12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगभ्यास*

 

 

घोड़ाडोंगरी । घोड़ाडोंगरी नगर के उत्कृष्ट एवं सांदीपनि विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग हुआ । जहां सर्वप्रथम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम प्रेरणादायी लाइव संबोधन को सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियो,अधिकारी कर्मचारीयो ,छात्र/छात्राओं ने सुना।तत्पश्चात लाइव प्रसारण के माध्यम से सामूहिक योगभ्यास किया । विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. के.मानकर ने बताया कि विकासखंड स्तर पर नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मचारी ,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती

मीरावंतीनंदकिशोर उइके पार्षद श्रीमती राजपूत, प्राचार्य एम.आर.निरापुरे, प्रवीण शर्मा, आयुष विभाग के डॉक्टर्स,नगरपरिषद के कर्मचारी,आजीविका मिशन के कर्मचारियों सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे । वही सांदीपनि विद्यालय में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,वरिष्ठ प्रशांत गावंडे ,पूर्व सरपंच नरेंद्र उइके,उमेश राठौर,राकेश अरोरा ,वरिष्ठ समाजसेवी कवि संतोष जैन ,चौकी प्रभारी आम्रपाली

दहात,सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी ,प्रधानपाठक विक्रांत गावंडे विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर एक साथ योग किया ।उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने अपने संबोधन में नियमित योग मनुष्य जीवन की अमूल्य धरोहर बताया ।प्राचार्य विवेक तिवारी ने स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास एवं योग को अपनी दिनचर्या बनाकर स्वास्थ्य के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया । विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.के.मानकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.