बालाजी गार्डन में पांच दिवसीय योग शिविर का यज्ञ के साथ समापन
प्रतिदिन दीप प्रज्वलन कर शुरू होता रहा योगाभ्यास, सैकड़ों परिजन हुए शामिल
घोड़ाडोंगरी, 20 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील घोड़ाडोंगरी द्वारा बालाजी गार्डन में आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को यज्ञ एवं शुभकामना गीत के साथ किया गया।
विश्व योग दिवस के निमित्त शनिवार सुबह से शुरू हुए इस शिविर में प्रतिदिन वेदमाता गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर योग सत्र की शुरुआत की जाती रही। 20 जून को सामाजिक बंधु अनिल शर्मा व हेमंत साहू ने दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास प्रारंभ कराया।
तहसील समन्वयक योग गुरु डॉक्टर मनोज पाटनकर ने प्रतिदिन ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन जैसे आसनों के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले विशेष सामूहिक योग प्रदर्शन में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। प्रतिदिन सत्र का समापन हास्य आसन एवं जय गुरुदेव के जयघोष से होता रहा।
शिविर के समापन दिवस पर यज्ञ एवं यज्ञोपेथी पर श्रीमान विनय धोटे जी ने विस्तार से जानकारी देते हुए यज्ञ के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व को समझाया। कार्यक्रम का समापन जैन मैडम द्वारा प्रस्तुत शुभकामना गीत के साथ किया गया।
समापन कार्यक्रम में सीमा असवारे, शीला कटोले, कल्पना सोनरे मैडम, पुष्पलता यादव, मीरा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सामाजिक कार्यकर्ताओं में अनुराग अग्रवाल, खेमराज पवार, मनोज अग्रवाल, हेमंत साहू, अनिल शर्मा, सुनील मालवीय, बाबू सपडा, दिलीप साहू, राजेंद्र मालवीय, महादेव पासे, दशरथ गीद, आशीष अग्रवाल, समीर साहू सहित सैकड़ों परिजन उपस्थित रहे।
गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। 21 जून को विश्व योग दिवस पर बालाजी गार्डन में ही विशेष सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन किया जाना है