बालाजी गार्डन में 21 जून विश्व योग दिवस मनाया गया
दिनांक 21जून 2026 रविवार घोड़ाडोंगरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ा डोंगरी के तत्वाधान में नगर के बालाजी गार्डन में रविवार प्रातः6बजे योग शिविर का आरंभ किया गया मां गायत्री परम पूज्य गुरुदेव वंदनीय माताजी के सामने सामाजिक व्यापारी श्री रामविलास मालवीय जी एवं समीर साहू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रों के द्वारा योग का प्रारंभ किया गया। तहसील समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर जी ने योग के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रत्येक दिन एक घंटा योग प्राणायाम अवश्य करना चाहिए
ताकि हमारे नियमित जीवन शैली में सुधार आए क्योंकि पहला सुख निरोगी काया को महत्व दिया गया है। आज बालाजी लांन के संचालक श्री आशीष अग्रवाल जी का भी गायत्री दुपट्टे और तिलक लगाकर सम्मान किया गया। उन्होंने एक सप्ताह तक बालाजी लांन निशुल्क प्रदान किया। साथ में पूर्व प्राचार्य श्रीमान संतोष जैन जी प्रखर वक्ता कवि उनको भी तिलक लगाकर पीली केप पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने योग एवं प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया। तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार की
सराहना की यह परिवार अन्य गतिविधियों में कार्य करते रहता है पर्यावरण वृक्षारोपण, योग प्राणायाम को लेकर एवं सामाजिक सभी गतिविधियों में गायत्री परिवार का हमेशा सराहनीय कार्य रहा है। शिविर के समापन पर श्री विनय धोटे जी का भी स्वागत सत्कार किया गया निपुण जैन मैडम द्वारा शुभकामना गीत की प्रस्तुति की गई। समापन कार्यक्रम में शीला कटोले कल्पना सोनारे, पुष्प लता यादव, मीरा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल पायल अग्रवाल संगीता साहू, झील
सोनारे खेमराज पवार मनोज अग्रवाल हेमंत साहू अनिल शर्मा श्यामू अग्रवाल आशीष यादव सुनील मालवीय राहत पवार बाबू सपडा दिलीप साहू राजेंद्र मालवी प्रशांत गावंडे समीर साहू आमोद साहू सैकड़ो परिजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की कार्यक्रम का संचालन अनुराग अग्रवाल के द्वारा किया गया जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।🙏🌹🙏