5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार द्वारा वृक्ष गंगा अभियान पर्यावरण दिवस पर देवस्थान भोपाली में बैतूल जिले से आए सैकड़ो परिजनों द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया। वृक्षारोपण में तरु लक्ष्मी पीपल, बड़ के पेड़ लगाए गए। सभी ने अम्बा मंदिर भैरव बाबा, शंकर मंदिर, टीन सेट सीढ़ीओ की साफ सफाई की।
स्थानीय तहसील समिति घोड़ाडोंगरी के द्वारा सभी परिजनों कोआमंत्रित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से प्रारंभ हुआ। आदरणीय डॉक्टर कैलाश वर्मा जी कार्यक्रम के अध्यक्ष, संरक्षक, मार्गदर्शक मुख्य अतिथि के रूप में उनका तिलक लगाकर श्रीफल और शाल उड़ाकर स्वागत किया गया। तथा जिला समिति के सभी सदस्यों का तिलक एवं पीली टोपी पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण की अवधारणा कार्यशाला के बारे में श्री नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने विस्तार से अपना प्रस्ताव रखा एवं मार्गदर्शन दिया। जिला समन्वय श्री रविशंकर पारखे जी ने पर्यावरण एवं वृक्ष गंगा
अभियान के बारे में विशेष जानकारियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्गदर्शक डॉक्टर कैलाश वर्मा जी ने भी वृक्ष गंगा अभियान पर्यावरण, वृक्षारोपण, तीनों मंडलों के बारे में नदी पेड़ों के बारे में विस्तार से जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। गायत्री मंत्र एवं गायत्री शक्ति के महत्व के बारे में बताया। विभिन्न तहसील एवं ग्राम से आए हुए समस्त परिजनो को प्रज्ञा अभियान पक्षीक पत्र, एवं पेन दिया गया। कार्यक्रम में श्री राजकुमार पालीवाल जी श्री अजय पवार जी अनूप वर्मा जी नितेश मालवीय जी गुलाब राव चिल्लहटे जी संपत राव जी एस आर कुडू जी सुभाष मस्की जी हेमंत साहू, खेमराज पवार, नीतेश सोनी कुलदीप सोनी, वासुदेव नागले अनिल शर्मा दशरथ गीद मधु यादव एवं सैकड़ो मातृशक्ति बहने उपस्थित रही। सभी को भोजन प्रसादी प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन एवं आभार तहसील समन्वयक डॉ मनोज पाटनकर जी ने किया कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल कुमार शर्मा द्वारा किया गया।