**सी ए सी,बी ए सी, एवं जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी की ली बैठक— दिया अल्टीमेटम* 

घोड़ाडोंगरी – जिला परियोजना समन्वयक बैतूल द्वारा आज दिनांक 04/06/2026 को विकास खंड के समस्त सी ए सी,बी ए सी,जन शिक्षा केंद्र प्रभारी एवं सह समन्वयक साक्षरता की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की एक सप्ताह के भीतर शत् प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। बी आर सी सी श्री पी सी बोस ने बताया कि दिनांक 02/06/2026 को माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा समीक्षा बैठक के दिये निर्देशानुसार नामांकन, निशुल्क सायकल, गणवेश, पाठ्य-पुस्तक, एवं डॉप बाक्स, चाइल्ड ट्रैकिंग, अपार आईडी, यू डाइस प्रोग्रेशन, निर्माण कार्य आदि कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही जन शिक्षा केंद्र प्रभारियों को जिला परियोजना महोदय ने कहा कि जो भी शासकीय अथवा अशासकीय शाला के शिक्षक इस कार्य में लापरवाही करें उनके नाम कार्रवाई हेतु प्रस्तावित करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में सभी बीएससी ,सी ए सी,जन शिक्षा केंद्र प्रभारी सह समन्वयक साक्षरता ,उप यंत्री,एम आर सी, लेखापाल,एम आई एस के साथ जिला शिक्षा केंद्र बैतूल से आए ए पी सी श्री वासुदेव धोटे राजेश तुरिया कुशलेश धाड़से नवीन वरवड़े उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.