नगर परिषद में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित, 25 मई तक मतदाता सूची में संशोधन का कार्य

जाने : कौन सा फॉर्म किस काम के लिए

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है अब दिनांक 15 मई से 25 मई 2026 तक मतदाता सूची में संशोधन का कार्य चल रहा है। इस संबंध में नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई । जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उईके सभापति सोना राजेश राजपूत निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संध्या रावत मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सुनहरे , नगर परिषद उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा सभापति कविता दुष्यंत महाले योगेश कवडे राहुल इवने नगर परिषद निर्वाचन लिपिक रेखा धोटे की उपस्थिति में मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं काटने एवं संशोधन करने के लिए बैठक हुई।

जाने : कौन सा फॉर्म किस काम के लिए

1. नाम जोड़ने के लिए: मतदाता स्वयं या परिवार का सदस्य फॉर्म ER-1 भरकर जमा कर सकता है

2. नाम हटवाने के लिए: फॉर्म ER-2 भरना होगा

3. संशोधन के लिए: मतदाता सूची में सुधार हेतु फॉर्म ER-3 उपलब्ध है सभी फॉर्म अधिकृत निर्वाचन प्राधिकारी के पास उपलब्ध हैं आमजन 25 मई 2026 तक फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं सम्मानित प्रतिनिधियों और सभी पदाधिकारी से अपील है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं और परिवार में नए सदस्य जो 18 साल के हो चुके हैं उनके नाम और घर में वयस्क, नए सदस्यों का आगमन हुआ हो तो उनके नाम भी मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.