जीएम ने कहा : फुट ओवर ब्रिज का बाहर विस्तार होगा, सडकवाडॉ पहुंच मार्ग बनेगा पक्का मार्ग

ऐसा अधिकारी पहली बार
जीएम श्री श्रीवास्तव से मिले लोगों ने उनके रवैये को लेकर ……..

प्रवीण अग्रवाल

घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर जीएम श्री श्रीवास्तव आज बुधवार 10:11 बजे अपने निरीक्षण दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन और ट्रेक का निरीक्षण किया । इस दौरान रेलवे से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा, संजय अग्रवाल सुमित सोनू सलूजा मुकेश राठौर प्रमोद मालवीय वासुदेव नागले ने जीएम श्री श्रीवास्तव से रेलवे से संबंधित प्रमुख समस्या फुट ओवर ब्रिज का बाहर तक विस्तार नहीं होने के करण रेलवे पटरी के दोनों और बसे लोगों महिलाओं स्कूली बच्चों और आम जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुऎ बताया की : रेलवे फुट ओवर ब्रिज एक नंबर प्लेटफॉर्म पर उतरता है इसका बाहर की और विस्तार नहीं होने के करण रेलवे पटरी के दोनों और के रहवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

जिसको लेकर जीएम श्री श्रीवास्तव ने कहा की फुट ओवर ब्रिज का विस्तार करके पटरी के दोनों और रहने वाले लोगों की समस्या का निराकरण किया जाएगा ।

सड़कवाड़ा और बासन्या रेलवे गेट रेलवे द्वारा बंद कर दिये गए उस समय भरोसा दिया गया था की आने जाने के लिए रेलवे द्वारा पक्का पहुंच मार्ग बनाकर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।

जिसको लेकर जीएम श्रीवास्तव ने कहा की टीम बदलने के कारण ऐसा हो जता है उन्होंने भरोसा दिलाया की सड़कवाड़ा तक पक्का पहुंच मार्ग बनाया जाएगा । इन दोनों कार्यों के लिए उन्होंने मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को भी निर्देश।

दिये गए ज्ञापन में : . जयपुर चैनई (12970/12967),इन्दौर नागपुर (12923/12924),जबलपुर नागपुर (12159/12160) के स्टापेज, भुसावल नागपुर (22111/22112) को पुनः शुरू किया जावे । की मांग की गई।

ऐसा अधिकारी पहली बार

जीएम श्री श्रीवास्तव से मिले लोगों ने उनके रवैये को लेकर तारीफ की । देखने मैं आया की ।

उन्होंने समस्या को समझा और निराकरण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया । आमतौर पर अधिकारी ज्ञापन लेकर खानापूर्ति कर लेते हैं। लेकिन श्री श्रीवास्तव ने यहां के लोगों की रेलवे से संबंधित समस्या को पूरे ध्यान से सुना और कहा है कि इन दोनों प्रमुख समस्याओं का निराकरण किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.