घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार 20 मई को रेलवे के जीएम के आने की संभावना है । जानकारी के अनुसार वह सुबह 9 बजे इटारसी स्टेशन से रवाना होंगे जो 9:30 के बाद से रेलवे स्टेशन का करीब आधा घंटा निरीक्षण का कार्यक्रम है।
जिसको लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारीया भी मंगलवार को देखी गई माना जा रहा है कि नगर के जागरूक नागरिक इस अवसर पर रेल सुविधाओं को लेकर ज्ञापन दे सकते हैं।
घोड़ाडोंगरी नगर के लोगों के लिए रेलवे का फुट ओवर ब्रिज का बाहर तक विस्तार नहीं होने के कारण रेलवे पटरी के दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों , महिलाओं, स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई प्रमुख ट्रेनों का घोड़ाडोंगरी में स्टापेज ही नहीं है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। नागपुर भुसावल दादा धाम एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन कोरोना काल के समय बंद की गई थी जो आज तक प्रारंभ नहीं की गई जिसके कारण भी रेल यात्री परेशान हो रहे हैं।